{"_id":"65339e4dfd2d2d62ec057833","slug":"dav-college-students-angry-over-girl-death-due-to-wall-collapse-climb-tower-demanding-principal-resignation-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun DAV College:लड़की की मौत मामले में थम नहीं रहा आक्रोश, टॉवर पर चढ़े छात्र, प्राचार्य का इस्तीफा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun DAV College:लड़की की मौत मामले में थम नहीं रहा आक्रोश, टॉवर पर चढ़े छात्र, प्राचार्य का इस्तीफा मांगा
Sat, 21 Oct 2023 03:27 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 21 Oct 2023 03:27 PM IST
सार
डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई थी। काॅलेज के आसपास घूम रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में बहन की मौत हो गई। मामले को लेकर कॉलेज की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद से यहां छात्रों में आक्रोश है।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादूून डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई लड़की की मौत के मामले में शनिवार को कॉलेज के दो छात्र पोल पर चढ़ गए। छात्र प्राचार्य से इस्तीफे और शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने कॉलेज प्रबन्धन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार बृहस्पतिवार की रात अचानक भरभरा कर गिर गई थी। काॅलेज के आसपास घूम रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुषमिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
हाल ही में उसकी नौकरी लगी थी। उसका भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी में पढ़ता है। करनपुर क्षेत्र में ही कमरा लेकर रह रहा है। सुष्मिता अपने भाई के यहां आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...कांग्रेस किसान सम्मान यात्रा: रुड़की तक ट्रैक्टरों से पहुंचे लोग, हरीश रावत बोले- भाजपा शासन में किसान परेशान
पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तभी डीएवी कॉलेज की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई। दोनों इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सषमिता को मृत घोषित कर दिया।