Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughters offered silver umbrella to Mahasu and Chalda Maharaj

Dehradun News: महासू व चालदा महाराज को बेटियों ने चढ़ाया चांदी का छत्र

Sun, 23 Nov 2025 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
Daughters offered silver umbrella to Mahasu and Chalda Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहिया। माख्टी गांव की बेटियों ने खत शैली स्थित चालदा महाराज व ग्राम टगरी स्थित महासू देवता मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। बेटियों ने देवताओं के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपनी व अपने परिवारों की सुख समृद्धि की कामना की।
माख्टी ग्राम निवासी विवाहित व अविवाहित बेटियां बैंड-बाजों के साथ अपने कुल देवता की पूजा-अर्चना करके खत शैली के टगरी गांव पहुंची। जहां उन्होंने महासू देवता को चांदी का छत्र चढ़ाया। इसके पश्चात बेटियों ने दोहा स्थित चालदा महाराज के मंदिर में देव दर्शन कर देवता को चांदी का छत्र भेंट किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी बेटियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान देवताओं के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। बेटियों ने मंदिरों में बकरा भी भेंट किया। इस अवसर पर आयोजित हुए भंडारों में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बेटियों ने जैंता, रासो व हारुल नृत्य में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मंदिर समिति ने बेटियों को चालदा महासू मंदिर का चित्र भी भेंट किया।
विज्ञापन

इस दौरान देव पुजारी अतर दत्त जोशी, मंदिर समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, महावीर सिंह चौहान, अतर सिंह, चमन सिंह चौहान, बलवीर सिंह राणा, उर्मिला नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed