फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughter Brutally murdered mother with Her lover first strangled her, then submerged her head in a bucket

लालच में हैवान बनी बेटी: प्रेमी के साथ बेरहमी से की मां की हत्या, पहले गला दबाया, फिर बाल्टी में डुबोया सिर

Sun, 27 Sep 2026 03:16 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 27 Sep 2026 03:16 PM IST
सार

मोतीचूर में खजानी देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मृतका की बेटी शिल्पा थापा और उसके प्रेमी शिव नारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुश्तैनी जमीन के संबंध में चल रहे विवाद में खजानी देवी की हत्या की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन
Daughter Brutally murdered mother with Her lover first strangled her, then submerged her head in a bucket
बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मोतीचूर हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, शिवनारायण पांडे ने पहले 65 वर्षीय खजानी देवी का गला दबाया और फिर उनका सिर पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया। इसके बाद मकान पर बाहर से ताला लगाकर दोनों वहां से चले गए। पुलिस का दावा है कि पुश्तैनी जमीन पर चल रहे विवाद में बेटी शिल्पा थापा ने शिवनारायण के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।

विज्ञापन


शिवनारायण पांडे उर्फ सोनू मूल रूप से ग्राम करोंदी, थाना भगवानपुर, हरिद्वार का रहने वाला है। पुलिस जांच के अनुसार, मार्च 2026 में भूपतवाला, हरिद्वार के एक होटल में उसकी मुलाकात शिल्पा थापा से हुई। दोनों वहीं काम करते थे और बाद में उनके बीच प्रेम संबंध हुआ। शिवनारायण का अपनी पत्नी से तलाक का मामला भी चल रहा था।
विज्ञापन


शिल्पा ने उसे बताया था कि खजानी देवी के नाम ग्राम काटल गडूल, रानीपोखरी में कई बीघा जमीन है। शिल्पा का आरोप था कि उसकी मां और भाई संजय पुंडीर जमीन का काफी हिस्सा बेच चुके हैं और बाकी भी बेच रहे हैं लेकिन पुश्तैनी संपत्ति में उसका हिस्सा नहीं दिया जा रहा। बेची गई जमीन की रकम में भी हिस्सा न मिलने की बात उसने शिवनारायण को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की: लक्सर में युवक की संदिग्ध मौत, सड़क पर पड़ा मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

उसने झूठ बोलकर खजानी देवी को अपनी सौतेली मां बताया था। जुलाई में शिवनारायण नौकरी के लिए मुंबई चला गया और शिल्पा ने भी नौकरी छोड़ दी हालांकि दोनों के बीच संपर्क बना रहा। कुछ समय बाद शिल्पा ने उसे बताया कि उसकी मां फिर जमीन बेच रही है। इसके बाद दोनों ने खजानी देवी की हत्या कर जमीन बेचने और वहां से दूर चले जाने की योजना बनाई।

शिवनारायण पर लाखों रुपये का कर्ज था। पूछताछ में उसके द्वारा कर्ज चुकाने के लिए इस योजना में शामिल होने की बात बताई गई है। घटना के दिन दोपहर में शिवनारायण और शिल्पा, खजानी देवी के कमरे पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, उस समय पड़ोस में पूजा-पाठ होने के कारण काफी शोर था। पूछताछ में शिवनारायण ने बताया कि उसने पहले खजानी देवी का गला दबाया और फिर उनका सिर पानी की बाल्टी में डुबो दिया। इसके बाद दोनों ने बाहर से ताला लगाया और वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed