फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Date of birth changed, husband filed the case

बदली जन्मतिथि, पति ने दर्ज कराया केस

Thu, 22 Oct 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Date of birth changed, husband filed the case
देहरादून। धोखाधड़ी के एक मामले में पति ने ही पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर हाईस्कूल की मार्कशीट में जन्मतिथि बदली और फिर इसके आधार पर ही पैन कार्ड आदि बनवा लिए। मामले में पिता और भाई को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत अकबर अली निवासी ग्राम भुड्डी ने की है। अकबर का कहना है कि उसकी पत्नी अफसाना दो साल पहले अपने मायके चली गई थी। उसके पिता राजस्व निरीक्षक हैं और भाई आबकारी में काम करता है। अफसाना ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2005 में पास की थी। इस पर जन्मतिथि 1989 अंकित थी, लेकिन उसने पांच साल तक मदरसा बोर्ड में यह जन्मतिथि बदलकर नौकरी की। वहां वर्ष 1994 दिखाया। इसी के आधार पर उसने पैन कार्ड और आधार कार्ड बनवा लिया था। अब मायके जाने के बाद वह इन सब दस्तावेजों का हवाला देकर उन्हें धमकी दे रही है। कह रही है कि इस सब में वह सबको फंसवा देगी। इससे पहले कि देर हो जाए अकबर ने पुलिस को यह सारी बात बता दी। एसओ क्लेमेंटटाउन नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि अकबर की शिकायत पर अफसाना, उसके पिता और भाई के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed