फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dangerous to go on Shimla bypass in Tellapur

शिमलाबाई पास पर पेट्रोल पंप से तेलपुर पर खतरनाक बनी हुई है सड़क

Tue, 01 Mar 2022 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dangerous to go on Shimla bypass in Tellapur
शिमला बाईपास पर पेट्रोल पंप से तेलपुर तक सड़क खतरनाक बनी हुई है। एक तो यहां सड़क संकरी है, दूसरे पेयजल लाइन के लिए सड़क की दोनों तरफ खोदाई चल रही है। जिससे सड़क और संकरी हो गई है। बीच में भी सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। यहां वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है, इसलिए सुबह से लेकर शाम तक यहां जाम लगा रहता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

शिमला बाईपास पर जिस हिसाब से वाहनों का दबाव रहता है, उसके हिसाब से रोड काफी संकरी है। यहां यात्री वाहनों से लेकर खनन के बड़े-बड़े डंपर, ट्रैक्टर ट्रॉलियां चलती रहती हैं। आलम है कि अगर एक तरफ से डंपर आए तो दूसरी और से वाहन के लिए काफी कम जगह बचती है। इसलिए तेलपुर चौक से लेकर पेट्रोल पंप तक अक्सर हादसे रहते हैं। वर्तमान में यहां चलना किसी खतरे से कम नहीं है। सड़क के दोनों तरफ पेयजल लाइन के लिए खोदाई चल रही है। जिससे दोनों तरफ मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। दूसरी और सड़क चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है। जिससे सड़क काफी सिकुड़ गई है। आलम है कि एक अगर कोई वाहन सड़क पर खराब हो जा रहा है तो दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जा रही है और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। दूसरी तरफ रात के समय यहां खनन के डंपर और गन्ने की ट्रॉलियां चलती है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पेयजल लाइन का काम खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटा लेकिन सड़क का नहीं किया गया चौड़ीकरण
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिमला बाईपास पर भी तेलपुर दो साल पहले अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण तो हट गया, लेकिन सड़क को अभी तक चौड़ा नहीं किया गया है। जिससे यहां लोगों की परेशानी पहले जैसी बनी हुई है। यहां पांच से छह फुट तक अतिक्रमण हटा है, अगर रोड का चौड़ीकरण किया होता तो लोगों को काफी सहूलियत होती लेकिन आज तक इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed