फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dangerous mobile game force youth to commit suicide

किशोरों को आत्महत्या के लिए उकसा रहा यह गेम, घातक चैलेंज के खिलाफ पुलिस सतर्क

Sat, 18 Aug 2018 10:27 AM IST
धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, रुद्रपुर 
धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, रुद्रपुर  Updated Sat, 18 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
dangerous mobile game force youth to commit suicide
मोबाइल

सोशल मीडिया पर मौत का खेल बनकर आए ब्लू व्हेल गेम के बाद अब व्हाट्सएप पर मोमो चैलेंज गेम किशोरों के लिए घातक बन रहा है।

विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व मोमो चैलेंज गेम अर्जेंटीना में एक किशोरी की आत्महत्या का कारण बन गया है। गेम से किशोरों के लिए पैदा हुए खतरे को देखते हुए आईजी कुमाऊं ने सभी जिलों के एसएसपी को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।        
विज्ञापन


2016 में सोशल मीडिया पर ब्लू व्हेल गेम खेलने वाले अनेक किशोरों की आत्महत्या करने के बाद अब मोमो चैंलेज चर्चा में आया है। यह गेम व्हाट्स एप के जरिये किशोरों को अपना शिकार बना रहा है। गेम की शुरुआत व्हाट्स एप पर एक अज्ञात नंबर से आए मेसेज से होती है। मेसेज में यूजर को दोस्त बनाने का चैलेंज मिलता है। इसे स्वीकारने के बाद यूजर को अलग-अलग लोगों से बात करने के लिए विवश किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यूजर को डरावनी फोटो और वीडियो भेजकर कुछ काम करने को दिए जाते हैं। जब यूजर किसी काम को करने से मना करता है तो बड़ी-बड़ी आंखों वाली डरावनी जापानी मोमो की तस्वीर उसे कड़ी सजा देने की बात कहकर डराती है। यूजर डरकर या तनाव में आकर उसके बताए काम करने लगता है। अंत में यूजर को आत्महत्या करने का काम दिया जाता है जिसे यूजर और कामों की तरह मानकर करता है और मौत का शिकार हो जाता है। कुछ दिन पूर्व अर्जेंटीना में इस गेम को खेलने के बाद 12 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। इसे देखते हुए आईजी पूरन सिंह रावत ने सभी जिलों के एसएसपी को पत्र भेजकर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप पर विशेष निगरानी रखने और ग्रुप में इस तरह के मेसेज या नंबर भेजने वालों को चिह्नित करने के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। 

डाटा चोरी करने का भी है माध्यम  

dangerous mobile game force youth to commit suicide
Momo Game

मोमो चैलेंज गेम को जानलेवा मानने के साथ ही साइबर एक्सपर्ट इसे मोबाइल से डाटा चुराने का भी एक माध्यम मान रहे हैं। जापान में मोमो को एक डरावनी गुड़िया के रूप में डिजाइन किया गया है लेकिन कुछ शरारती तत्व एडिट कर गलत रूप में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऐसे बचें मोमो चैलेंज गेम से       
- अपने व्हाट्स एप नंबर पर अज्ञात नंबर सेव न करें।        
- कोई मोमो की फोटो भेजे या उससे संबंधित कुछ काम करने को कहे तो नंबर को तुरंत ब्लाक कर दें।        
- माता-पिता उनके बच्चे द्वारा इंटरनेट पर की जा रही गतिविधियों का ध्यान रखें।
- मोबाइल चलाने वाले बच्चों में आए किसी तरह के व्यावहारिक, मनोवैज्ञानिक और असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें।        
- सोशल मीडिया पर आने वाले किसी चैलेंज का स्वीकार न करें।    

सोशल मीडिया पर चल रहे मोमो चैलेंज नामक गेम को लेकर छह जिलों के एसएसपी को पत्र भेजकर सतर्क रहने के निर्देश दिए है। इस तरह के मैसेज भेजने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- पूरन सिंह रावत, आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed