फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dangerous change of dehradun weather.

देहरादून के मौसम को लगी ये किसकी नजर

Thu, 14 Jan 2016 03:19 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Jan 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
dangerous change of dehradun weather.

संबर की बारिश से हाड़ कंपाने वाली सर्दी फिर जनवरी आते-आते मसूरी की तलहटी तक बर्फबारी से जनवरी की गुलाबी ठंड का अहसास अब नहीं है।

विज्ञापन


सर्दी के मौसम में देहरादून और मसूरी की खूबसूरती गुजरे जमाने की बात हो गई है। मौसम विभाग के बीते दस वर्षों के आंकड़े बता रहे हैं कि अब दिसंबर-जनवरी में ना तो पहले जैसी बारिश होती है न ही ठंड। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम में आ रहे बदलाव की कई वजहें हैं, जिसे ग्लोबल वार्मिंग से भी जोड़ा जा रहा है।

दून घाटी का मौसम तेजी से बदल रहा है। ग्लोबल वार्मिंग का असर मौसम की चाल और ढाल बदल रहा है। बीते दस वर्षों का दिसंबर का बारिश का आंकड़ा देखें तो चौंकाने वाली कई बातें सामने आती हैं। लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बेअसर हो रही है।
विज्ञापन


पिछले दस वर्षों में मसूरी में बर्फबारी का सिलसिला लगातार कम होता जा रहा है। पांच साल पहले दिसंबर में जबर्दस्त बर्फ पड़ी थी, गत वर्ष जनवरी में बर्फ पड़ी। इसके बाद से बर्फ गिरने का सिलसिला कम होता जा रहा है। इस सीजन में अब तक एक बार भी बर्फ नहीं पड़ी। धनोल्टी में जरूर कुछ बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े

dangerous change of dehradun weather.

दस वर्षों में दिसंबर 2010 में सर्वाधिक 41.1 मिमी बारिश हुई है। 87 साल पहले दिसंबर 1929 में दून में सर्वाधिक 150 मिमी बारिश हुई थी। दिसंबर 2013 में 6 मिमी, दिसंबर 2014 में 32 मिमी और दिसंबर 2015 में केवल 8.8 मिमी बारिश हुई है।

जनवरी 2015 में 29 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस साल आधी जनवरी बीतने पर भी बारिश एक मिमी तक नहीं पहुंच पाई है। गत वर्ष आधी जनवरी तक ही 19 मिमी बारिश हो गई थी।

तापमान का मिजाज भी बदला
न केवल बारिश और बर्फबारी बल्कि तापमान का मिजाज भी बीते दस वर्षों में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 10 वर्षों में दून का पारा सबसे नीचे वर्ष 2011 में गया। तब दिसंबर महीने में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद से यह आंकड़ा टच नहीं हुआ है।

दिसंबर 2015 में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री से नीचे नहीं गया। दस वर्षों का औसत चार डिग्री रहा है। दिसंबर 2014 में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, दिसंबर 2013 में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह मौसम के बड़े बदलाव की ओर संकेत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed