{"_id":"69343a464225dc6e3c0023cc","slug":"danger-could-not-stand-in-front-of-neerajs-sharp-bowling-dehradun-news-c-5-drn1008-850610-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नीरज की धारदार गेंदबाजी के आगे नहीं टिकी डेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नीरज की धारदार गेंदबाजी के आगे नहीं टिकी डेंजर
विज्ञापन
रायपुर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मोनाल कप क्रिकेट टूर्नामेंट की बेस्ट ख
- मोनाल कप के तहत खेले गए चार मुकाबले
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट मोनाल कप-2025 के सातवें दिन चार मुकाबले खेले गए। इनमें रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए, सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर ने अपने-अपने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में शनिवार को दिन का पहला मैच रॉयल स्ट्राइकर व डेंजर के मध्य खेला गया। रॉयल स्ट्राइकर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। टीम के लिए चंदन बिष्ट ने 47 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई और 21 रनों से मैच हार गई। शानदार गेंदबाजी के लिए रॉयल स्ट्राइकर के नीरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार विकेट चटकाए। दूसरा मैच राइजिंग और सचिवालय ए के मध्य खेला गया। राइजिंग की टीम पहले खेलते हुए 83 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ए की टीम ने 7.5 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। तेज बल्लेबाजी के लिए टीएच खान मैन ऑफ द मैच बने। तीसरा मैच वॉरियर्स व विंग्स के बीच खेला गया। वॉरियर्स ने पहले खेलते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। टीम के लिए सचिन रौथान ने 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंग्स की टीम 136 रन ही बना सकी और 66 रनों मैच हार गई। इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने पर वॉरियर्स के सचिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन का आखिरी मैच सुपर किंग्स और पैंथर्स के बीच खेला गया। सुपर किंग्स की टीम पहले खेलते हुए 98 रनों पर ऑल आउट हो गई। जवाब में पैंथर्स ने 6.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। धारदार गेंदबाजी करने पर पैंथर्स के अजीत शर्मा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।