फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dan singh bhandari and geeta thakur join congress.

दान सिंह भंडारी और गीता ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ

Fri, 15 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
dan singh bhandari and geeta thakur join congress.
दान ‌सिंह भंडारी और गीता ठाकुर को गुलदस्ता देकर स्वागत करते सीएम रावत - फोटो : अमरउजाला

भाजपा छोड़ चुके पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी और गीता ठाकुर बृहस्पतिवार को विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने भाजपा को जमकर कोसा, तो मुख्यमंत्री और कांग्रेस संगठन के पक्ष में खूब कसीदे गढ़े।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भंडारी और गीता ठाकुर विभिन्न ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे। जहां दोनों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा।
विज्ञापन


सीएम ने बताया मजबूत चेहरा
इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नए लोगों के जुड़ने से नई ऊर्जा मिलती है। भंडारी और गीता ठाकुर के रूप में पार्टी को दो मजबूत चेहरे मिले हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में गीता ठाकुर के अनुभव का लाभ लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा विकास के बजाय तानाशाही सोच की पार्टी है। इसलिए लोगों का भाजपा का प्रति विश्वास टूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। इसके लिए सीएम से मिलना चाहते थे, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने हर बार ऐसा करने से इनकार किया। जनता के हित में मजबूर होकर उन्हें ऐसी पार्टी और विधायकी दोनों को अलविदा कहना पड़ा।


वहीं, गीता ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने उनके और समर्थकों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कांग्रेस को दलितों का हितैषी बताते हुए भाजपा पर राज्य सभा का टिकट बेचने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अनिल नेगी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed