फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   damyanti rawat posting dispute

...तो नहीं हिलेगी बोर्ड में दमयंती रावत की कुर्सी

Thu, 18 Jan 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Jan 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
damyanti rawat posting dispute
damyanti

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मचारी कल्याण बोर्ड की अपर कार्याधिकारी बनाई गईं दमयंती रावत को शिक्षा विभाग ने एनओसी देने से भले ही इनकार कर दिया हो, लेकिन इससे उनकी कुर्सी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने स्पष्ट किया है कि दमयंती के पास एनओसी लेने के लिए तीन माह का वक्त है। वह खुद इस मामले को देखेंगे। इसके अलावा वह शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से भी पूछेंगे कि अधिकारियों की फौज होने के बावजूद दमयंती को एनओसी देने में शिक्षा विभाग को क्या आपत्ति है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहसपुर के पद पर कार्यरत दमयंती रावत की प्रतिनियुक्ति को लेकर मंगलवार को श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय आमने-सामने आ गए। शिक्षा मंत्री ने डॉ. हरक सिंह रावत की करीबी दमयंती रावत के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें एनओसी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला बुधवार को पूरे दिन सियासी चर्चा में रहा। लोग दमयंती की कुर्सी को लेकर कयास लगाते रहे। हालांकि अमर उजाला से बातचीत में डॉ. हरक सिंह रावत ने साफ किया कि फिलहाल दमयंती की कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। नियमानुसार उनके पास एनओसी लेने के लिए तीन माह का वक्त है। इस दौरान वह खुद भी शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर एनओसी देने का अनुरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के पास अधिकारियों की कोई कमी नहीं है। उन्हें वेतन भी नहीं देना है। ऐसे में एनओसी न देने का औचित्य समझ में नहीं आता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड में अपर कार्याधिकारी पद के लिए क्लास वन अफसर चाहिए। श्रम विभाग में पहले ही अफसरों की कमी है। हम न तो नई नियुक्ति कर सकते हैं और न वहां से प्रतिनियुक्ति पर ले सकते हैं। यही कारण है कि शिक्षा विभाग से दमयंती रावत को प्रतिनियुक्ति पर लिया गया है।


थमेगा या बढ़ेगा विवाद
दमयंती रावत की एनओसी को लेकर हरक सिंह रावत और अरविंद पांडेय के बीच चल रहा विवाद थमेगा या बढ़ेगा, दोनों मंत्रियों की मुलाकात के बाद ही इस पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पिछली सरकार के समय 2012 में भी ऐसा ही विवाद सामने आया था। तब कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और तत्कालीन शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के बीच विवाद खासा बढ़ गया था। बाद में मामला भले ही सुलझ गया, लेकिन दोनों मंत्रियों के बीच तल्खी बढ़ती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed