फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   damage to kanchula trees in the forest of chipko andolan

चिपको आंदोलन के जंगल में सेंध: कांचुला के पेड़ों से निकाले गए टुकड़े, रैणी के ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम निरीक्षण के लिए गई

Tue, 29 Mar 2022 12:19 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Mar 2022 12:19 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि पेड़ों से टुकड़े निकालकर इनकी तस्करी की जाती है। इन टुकड़ों से लकड़ी की फैंसी कटोरियां और गिलास बनाए जाते हैं, जो काफी कीमती होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी बाहर के व्यक्ति का काम हो सकता है। 

विज्ञापन
damage to kanchula trees in the forest of chipko andolan
कांचुला के कई पेड़ों से निकाले गए टुकड़े - फोटो : amar ujala

विस्तार

रैणी गांव के जिस जंगल से चिपको आंदोलन शुरू हुआ था वहां कांचुला के कई पेड़ों को क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। सूचना पर रैणी गांव के ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


रैणी गांव के जंगल के जिस पगराणी क्षेत्र से चिपको आंदोलन शुरू हुआ था वहां कांचुला के कई पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। सोमवार को गांव का एक व्यक्ति यहां गया था, जिसने पेड़ों को इस तरह के नुकसान की जानकारी अन्य ग्रामीणों व वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर रैणी गांव की महिला मंगल दल, युवक मंगल दल सहित अन्य ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम के लौटने पर वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां करीब 15 से 20 पेड़ों से टुकड़े निकाले गए हैं, जिससे यह पेड़ कमजोर हो गए हैं। कई पेड़ों से तो दो से तीन टुकड़े निकालकर उनको खोखला कर दिया गया है, जिससे इनके सूखने की भी आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, रविंद्र राणा, दिनेश राणा, भरत सिंह सहित महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के लोग भी जंगल गए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करी कर टुकड़ों से बनाए जाते हैं फैंसी कटोरे और गिलास 
बताया जा रहा है कि पेड़ों से टुकड़े निकालकर इनकी तस्करी की जाती है। इन टुकड़ों से लकड़ी की फैंसी कटोरियां और गिलास बनाए जाते हैं, जो काफी कीमती होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी बाहर के व्यक्ति का काम हो सकता है। 


रैणी गांव के जंगल में पेड़ों से टुकड़े निकालकर उन्हें नुकसान पहुंचाने का मामला संज्ञान में आया है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर गई है। टीम के आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। - चेतना कांडपाल, रेंजर जोशीमठ रेंज, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed