फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dalit Youth Murder Intercaste Love Marriage almora commission ordered an inquiry

Dalit Youth Murder: युवक की हत्या पर आयोग ने दिए जांच के आदेश, बेटी की दूसरी जाति में विवाह से बौखलाए थे परिजन

Sun, 04 Sep 2022 02:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 04 Sep 2022 02:23 PM IST
सार

बेटी के अंतर्जातीय विवाह से बौखलाए उसके परिजनों ने अनुसूचित जाति के युवक का अपहरण कर लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने जाते आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। मारे गए युवक ने 12 दिन पहले ही सामान्य जाति की युवती से मंदिर में शादी की थी।

विज्ञापन
Dalit Youth Murder Intercaste Love Marriage almora commission ordered an inquiry
पकड़ा गया हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं। आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि कुमाऊं कमिश्नर को प्रकरण की 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की पहचान की जाए। आयोग ने कहा कि दो सितंबर को अल्मोड़ा जिले के ग्राम पनवाद्यौखन के रहने वाले अनुसूचित जाति के युवक जगदीश चंद्र ने सामान्य जाति की लड़की से मंदिर में विवाह किया था। जिससे युवक को लड़की के परिजनों से जान का खतरा बना था। 27 अगस्त को उसने एसएसपी और जिलाधिकारी अल्मोड़ा को पत्र भेजा था। 
विज्ञापन


बताया गया है कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। इस प्रकरण में युवक की हत्या कर दी गई। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि पुलिस व जिला प्रशासन समय रहते इस प्रकरण पर गंभीरता से कार्रवाई करता तो इस अनहोनी घटना को रोका जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मूसा निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड: कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने वाला शातिर अंडरग्राउंड, अब खुली पूरी कहानी

आयोग ने कहा कि पूरे प्रकरण में विभागीय लापरवाही हुई है। भविष्य में जातिगत उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई एवं निष्पक्ष जांच हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सजग रहने की जरूरत है। उधर  इस प्रकरण में अंबेडकर उत्थान समिति बेतालघाट के पदाधिकारियों ने आयोग के उपाध्यक्ष से मिलकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed