{"_id":"65380fab191ddc93a9048f14","slug":"dakpathar-road-has-turned-into-potholes-the-road-has-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-273646-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गड्ढों में तब्दील सड़क पर चलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गड्ढों में तब्दील सड़क पर चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
Iडाकपत्थर रोड का सुध नहीं ले रहा लोक निर्माण विभागI
Iपरियोजना क्षेत्र डाकपत्थर और नवाबगढ़ गांव को जोड़ती है सड़कI
डाकपत्थर रोड गड्ढों में तब्दील हो गई है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। जिस कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने बरसात के बाद सुधारीकरण की बात की थी, लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।
सड़क परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र से सटे ग्राम पंचायत नवाबगढ़ की करीब पांच हजार की आबादी को जोड़ती है। इसी सड़क से होकर लोग डाकपत्थर बैराज पार्क पहुंचते हैं।
प्रधान प्रतिनिधि जाबिर मलिक का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ती है। बारिश में इन गड्ढों में पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सतीश जोशी, चंद्रमोहन तोमर, शैलेंद्र तोमर, योगेश अग्रवाल का कहना है कि बारिश के दिनों में सड़क तालाब बन जाती है। ऐसी स्थिति में पैदल जाने वाले लोगों के लिए गुजरना मुश्किल हो जाता है। कहा कि अक्सर सिंचाई गूल के चोक होने पर पानी सड़क पर आ जाता है। जिससे सड़क को नुकसान पहुंचाता है।
I I
Iक्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यहां पर भी मरम्मत का कार्य करा दिया जाएगा। - प्रदीप सैनी, सहायक अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड देहरादूनI