फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dak Kawad five kanwariya died in separate accidents more than 50 injured haridwar Uttarakhand News

Kanwar Yatra 2023: रुड़की में डाक कांवड़ की भागम भाग में पांच की मौत, अलग-अलग हादसों में 50 से अधिक घायल

Sat, 15 Jul 2023 03:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Jul 2023 03:53 PM IST
सार

कांवड़ियों की इतनी भीड़ थी कि रातभर जाम लगता रहा। जबकि भीड़भाड़ और तेज वाहन रफ्तार हादसों का कारण बने। अलग-अलग हुए हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक घायल हो गए।

विज्ञापन
Dak Kawad five kanwariya died in separate accidents more than 50 injured  haridwar Uttarakhand News
कांवड़ यात्रा 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

डाक कांवड़ की भागमभाग में अलग-अलग हादसों में पांच कांवड़िये की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।  बाईपास से लेकर हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक और अन्य वाहन टकराने से हादसे हुए।

विज्ञापन


दोनों जगहों पर कांवड़ियों की इतनी भीड़ थी कि रातभर जाम लगता रहा। जबकि भीड़भाड़ और तेज वाहन रफ्तार हादसों का कारण बने। अलग-अलग हुए हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में अमित निवासी दिल्ली, चेतन निवासी नोएडा, हनी निवासी सहारनपुर, हरिराम निवासी दिल्ली और मोहित निवासी कुरुक्षेत्र की हादसों में मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही सभी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Accident:  कर्णप्रयाग ग्वालदम मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, घायल आठ का रेस्क्यू

बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी
डाक कांवड़ की भागमभाग में बाईपास पर अचानक एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई। जिससे बाईपास पर अफरातफरी मच गई। बाईपास से गुजर रहे कांवड़ियों ने बाइक में लगी आग को बुझाया। जिसके बाद बाईपास से गुजर रहे कांवड़ियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed