फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daily routine of nd tiwari

सियासी चाल तेज, लेकिन एनडी तिवारी 'लाचार'

Thu, 27 Mar 2014 01:10 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 27 Mar 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
daily routine of nd tiwari

89 वर्षीय नारायण दत्त तिवारी को चलने-फिरने में दिक्कत होती है। उनके पैर जवाब दे चुके हैं। दो लोग सहारा देने के लिए उनके साथ होते हैं, लेकिन स्मरण शक्ति और आवाज में तेजी आज भी बरकरार है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री श्री तिवारी सुबह साढ़े छह बजे उठते हैं। चाय पीने के बाद दैनिक कार्य कर आराम करते हैं। आठ बजे नाश्ते में दलिया या दूध लेते हैं।

इसके बाद एक घंटे आराम करते हैं। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मशीन से उनके पैरों की मसाज की जाती है। स्नान करने के बाद लोगों से मिलते हैं। दोपहर ढाई बजे लंच में खिचड़ी, दाल या दलिया लेते हैं।

विज्ञापन

देश-विदेश में हो रहे हर घटनाक्रम से अपडेट

daily routine of nd tiwari

लंच के बाद साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजे तक आराम करते हैं। उठने के बाद चाय पीने के साथ ही लोगों से मिलने-जुलने का कार्यक्रम शुरू हो जाता है।

न्यूज चैनलों पर देश-विदेश में हो रहे घटनाक्रम से अपडेट रहते हैं। रात साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच खाना खाने के बाद विश्राम करते हैं।

पैरों ने तिवारी जी को लाचार कर दिया है। हालांकि ज्ञान और किसी मामले पर अपनी बात रखने का उनका अंदाज आज भी पुराना ही है।

ओएसडी ही समझते हैं तिवारी जी का हर इशारा

daily routine of nd tiwari

पूर्व सीएम एनडी तिवारी क्या कहते हैं या क्या कहना चाहते हैं यह सिर्फ उनके ओएसडी भवानी दत्त भट्ट ही समझते हैं।
 
अस्पताल में रईसुल हसन के बिफरने के बाद प्राचार्य के कान में कहा कि श्री तिवारी अब वापस जाएंगे। माल्यार्पण करने के बाद श्री तिवारी सीधे कार की ओर चल दिए।

जब भाषाओं के बारे में पूछा
हल्द्वानी में बिठौरिया नंबर एक में सभा को संबोधित करते हुए एनडी तिवारी ने अचानक लोगों से पूछ लिया कि कितने लोग फ्रांसीसी और कनाडा की भाषा जानते हैं।

कोई यह बताए कि फ्रांस और कनाडा में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं। उन्होंने पूछा कि कौन लोग बीबीसी, सीएनएन या अन्य न्यूज चैनल देखते हैं। इस पर सब बोले, सिर्फ पहाड़ी भाषा जानते हैं।

विज्ञापन

'जो मैं नहीं कर पाया उसे पुत्र रोहित पूरा करेगा'

daily routine of nd tiwari

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में काम कर रहे लोग विकास में पूरा सहयोग करें। दुनिया की नजर भारत पर लगी हुई है।

जो काम मुझसे छूट गए थे, उन्हें मेरा बेटा रोहित शेखर पूरा करेगा। यह बात बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने बिठौरिया नंबर एक में एनके दुम्का के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

वयोवृद्ध नेता श्री तिवारी ने कहा कि युवाओं को विकास के संकल्प के साथ फिर खड़े होना होगा। पुन: इतिहास लिखने का समय आ गया है। भारत निर्माण कर नया इतिहास लिखा जाएगा।

बोले, उम्र जरूर 89 वर्ष हो गई है लेकिन इतिहास की जानकारी और सोचने की शक्ति आज भी युवाओं जैसी है। रोहित शेखर ने कहा कि 16वीं लोकसभा में बहुत कुछ बदलने वाला है।

किसी भी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई

daily routine of nd tiwari

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव केवल सती ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी ने अभी तक खुद किसी भी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई है।

उन्होंने कहा कि श्री तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अलावा देश के तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उनका किसी तरह दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

बल्कि उनकी गरिमा और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाना चाहिए। यहां जारी बयान में श्री सती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने अभी तक खुद चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई है।

उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए खुद श्री तिवारी चुनाव मैदान में नहीं उतरना चाहेंगे। वर्तमान में उनका स्वास्थ्य इस लायक नहीं है कि उन्हें रिक्शा आदि में बैठाकर रोड शो करवाया जाए।

सती ने कहा कि यदि श्री तिवारी खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक हों तो उनके समर्थक उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed