{"_id":"428a7e1e1563a3dfe34e415226d56b67","slug":"cylinder-price-low-if-not-delivered","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम डिलीवरी नहीं तो सिलेंडर 418 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम डिलीवरी नहीं तो सिलेंडर 418 का
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 04 Feb 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप गैस एजेंसी के गोदाम या कार्यालय से खुद सिलेंडर लेकर आते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 417.53 रुपए देने होंगे।
विज्ञापन
आईओसी के नए निर्देेशों के अनुसार होम डिलीवरी नहीं करने पर एजेंसी को उपभोक्ता को 16.47 रुपए की छूट देनी होगी। लोगों की जानकारी के लिए गैस एजेंसी के कार्यालय और गोदाम पर बोर्ड भी लगवाए गए हैं।
तेल कंपनी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर (18002333555) भी दिया है।
गैस एजेंसियों ने दिए थे निर्देश
गैस एजेंसी और गोदाम पर सिलेंडर के लिए उमड़ने वाली भीड़ और हंगामों को देखते हुए तेल कंपनियों ने होम डिलीवरी के निर्देश दिए थे। लेकिन शहर के हरिद्वार रोड से लगी कालोनियों में होम डिलीवरी तो दूर प्वाइंट डिलीवरी में भी सिलेंडर नहीं मिल पाते।
विज्ञापन
इसके बावजूद एजेंसियां उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी का चार्ज वसूलती हैं। जबकि होम डिलीवरी पर एजेंसी कर्मी को उपभोक्ता के घर में सिलेंडर लगना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
16.47 रुपए सस्ता
हाल ही में इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने होम डिलीवरी नहीं करने पर प्रत्येक सिलेंडर पर 16.47 की छूट दी है। इसके बाद एजेंसी या प्वाइंट डिलीवरी से सिलेंडर लेने पर यह 418 का पड़ेगा।
होम डिलीवरी में 434 रुपए देने होंगे। जिला पूर्ति अधिकारियों के अनुसार एजेंसियों को होम डिलीवरी का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।