फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cylinder caught fire, woman scorched

सिलिंडर में लगी आग, महिला झुलसी

Mon, 14 Oct 2019 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire, woman scorched
कालसी गेट व्यास नहरी में सिलिंडर में आग लगने के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालसी गेट व्यास नहरी में एक घर में रखे सिलिंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक मलिका झुलस गई। महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

वहीं, सिलेंडर में आग लगने की खबर सुन आसपास रहने वाले लोग भी घरों से बाहर निकल आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार कालसी गेट व्यास नहरी में मेहराज अली का मकान है। रविवार की सुबह उनकी माता सकीना बानो रसोई में काम कर रही थीं। तभी लीकेज के कारण सिलिंडर ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसे बुझाने के चक्कर में सकीना भी झुलस गई। इस दौरान घर में मौजूद अन्य सदस्यों ने सिलिंडर में आग लगने की सूचना आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, झुलसी महिला को भी उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed