देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र की महिला से साइबर ठगों ने आर्मी अफसर बनकर 97 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली। महिला को साइबर ठगों ने किराए पर मकान लेने का झांसा दिया था। शिकायत के बाद डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहिनी रोड निवासी अंजलि यादव ने बताया कि उन्होंने एक वेबसाइड पर अने घर को किराए पर देने का विज्ञापन दिया था। उसी दिन उन्हें एक फोन कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम रंदीप बताते हुए कहा कि वह अर्मी में है और मध्यप्रदेश में पोस्टेड है। बताया कि उसका ट्रांसफर देहरादून हो रहा है,इसलिए वह ऑनलाइन मकान ढूंढ रहा है। महिला के मुताबिक विश्वास दिलाने के लिए उसने अपना आधार, पैन, कैंटीन कार्ड भेजा, जिसके बाउद 14 हजार रुपये में बात तय हुई। बताया कि अगले दिन उसने फोन कर उसे एक नंबर दिया। कहा कि यह नंबर आर्मी अफसर का है। वही उसके किराए की रकम ऑनलाइन देंगे। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद उसके नंबर पर एक व्यक्ति जिसने खुद को आर्मी अफसर बताया और पेमेंट ऑनलाइन करने के लिए बैंक अकाउंट और आईएफसी कोड मांगा। महिला के मुताबिक पैसे प्राप्त करने के लिए उसने गूगल पे पर जाकर न्यू पेमेंट में क्लिक करने को कहा। कहा कि इससे के बाद उसके खाते में पांच रुपये आएंगे और बाद में बाकी रकम भेज दे जाएगी। पीड़िता के मुताबिक वह बार-बार यही प्रक्रिया कराता रहा। कहा कि इस प्रक्रिया से उसके खाते से 97 हजार रुपये से अधिक कट गए। शिकायत के बाद डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।