{"_id":"6404f8e97adbe5079505ca67","slug":"cyber-thugs-account-dehradun-news-c-5-drn1037-95626-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime News: ऑनलाइन टास्क पूरा करने के चक्कर में साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक, लगी 5.27 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime News: ऑनलाइन टास्क पूरा करने के चक्कर में साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक, लगी 5.27 लाख की चपत
Mon, 06 Mar 2023 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 04:43 PM IST
सार
कैंट इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि पीड़ित को एक नंबर से व्हॉट्सएप पर मैसेज किया गया। वहां प्रतिदिन तीन से पांच हजार रुपये कमाई का झांसा दिया गया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
ऑनलाइन टास्क पूरा करने के चक्कर में एक व्यक्ति साइबर ठगों के चंगुल में फंस गया। ठगों ने उनके खाते से 5.27 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर धोखाधड़ी को लेकर अंकुर चावला निवासी किशननगर की तहरीर पर गढ़ी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैंट इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि पीड़ित को एक नंबर से व्हॉट्सएप पर मैसेज किया गया।
विज्ञापन
वहां प्रतिदिन तीन से पांच हजार रुपये कमाई का झांसा दिया गया। इस दौरान पहले कुछ पेज फॉलो कराए गए। इस दौरान पीड़ित के बैंक खाते में आरोपियों ने कुछ रुपये जमा किए। इसके बाद रकम जमा करने के लिए टास्क दिए गए। पीड़ित को 20 लाख रुपये देने का झांसा देकर आरोपियों ने कुल 5.27 लाख रुपये अपने खातों में जमा करा लिए। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन