Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber fraud man loses 2.87 lakh after searching for jio fiber customer care number online

देहरादून: जियो कस्टमर केयर की जगह लग गया ठगों का नंबर, एक गलती पड़ी भारी, गवां दिए लाखों रुपये

Fri, 13 Nov 2026 02:00 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 13 Nov 2026 02:00 PM IST
सार

ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर तलाशना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जियो फाइबर रिचार्ज की समस्या दूर कराने के लिए इंटरनेट पर मिले नंबर पर संपर्क किया तो साइबर ठगों ने उनके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
Cyber fraud man loses 2.87 lakh after searching for jio fiber customer care number online
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

जियो फाइबर का रिचार्ज सफल नहीं हुआ तो सहस्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह ने गूगल पर जियो कस्टमर केयर का नंबर खोजा। नंबर तो मिला लेकिन यह ठगों का निकला। इस पर बात हुई तो ठगों ने उनके खाते से तीन बार में अलग-अलग खातों से 2.87 लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन

विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने जियो फाइबर कनेक्शन के लिए 899 रुपये का रिचार्ज किया था, लेकिन रिचार्ज सफल नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने गूगल पर जियो कस्टमर केयर का नंबर तलाश कर संपर्क किया। कथित कस्टमर केयर प्रतिनिधि ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा।

विज्ञापन

पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया तो कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खातों से रकम निकलने के संदेश आने लगे। तीन अलग-अलग बैंक खातों से 95-95 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। इस तरह कुल 2.87 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई। पीड़ित ने घटना के बाद साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड राजनीति:  गोदियाल खाएं हरक सिंह रावत के चरित्रवान होने की कसम, भाजपा विधायक दिलीप रावत की चुनौती

साइबर ठगों ने व्यक्ति से 2.22 लाख रुपये ठगे

पटेलनगर क्षेत्र के बंजारावाला निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके खाते से 2.22 लाख रुपये निकाल लिए। एसएचओ पटेलनगर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि सात नवंबर को उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई। साइबर वित्तीय हेल्पलाइन में की गई की गई शिकायत को थाने में दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर और बैंक खातों के आधार पर मामले में जंच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed