{"_id":"601c4ea68ebc3e4c8a36500c","slug":"cyber-crime-cheater-s-targeted-three-people-dehradun-news-drn36980496","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने तीन को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने तीन को बनाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। दून में साइबर ठगी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। साइबर ठगी के पीड़ित रोजाना पुलिस और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ठगी की शिकायत कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी साइबर ठगी की तीन घटनाएं सामने आई है। इसमें साइबर क्राइम पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
केस एक
हाथीबड़कला निवासी एक महिला गूगल पे से अपने पानी के बिल का भुगतान कर रही थी। धनराशि कटने के बाद भी बिल पेमेंट नहीं हुआ। इसके बाद गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर ढूंढकर कर फोन किया। इसके बाद कथित कस्टमर केयर से फोन करने वाले ने क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करने के लिए कहा। महिला ने एप डाउनलोड कर लिया। एप डाउनलोड करते ही उनके खाते से 24983 रुपये की निकासी हो गई। शिकायत के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने जांच की तो पैसे पेटीएम से ट्रांसफर हुए हैं।
केस दो
दून के यमुना कॉलोनी निवासी व्यक्ति को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने स्वयं को क्विकर डॉट कॉम से बताया। कहा कि पूर्व में नौकरी के लिए आवेदन पर उसका चयन हो गया है। इसके बाद उसने रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक भेजने और 29 रुपये जमा करने को कहा। जैसे ही पीड़ित ने भेजे गए लिंक को खोला और उसमें डेबिड कार्ड की डिटेल दर्ज करते ही खाते से 2929 रुपये कट गए। इसके बाद कॉल करने वाले ने पैसे वापस करने की बात कहते हुए दोबारा से ओटीपी दर्ज करने के लिए कहा और ओटीपी दर्ज करते हुए फिर से उसके खाते से 8300 रुपये कट गए।
विज्ञापन
केस तीन
कौलागढ़ निवासी एक व्यक्ति को उसके दोस्त की फर्जी फेसबुक आईडी से मदद के लिए रिक्वेस्ट भेजी गई। इसमें उससे 15000 रुपये की मदद की बात कही गई थी। पीड़ित ने उसे दोस्त समझकर पेटीएम से 15000 हजार दे दिए। बाद में पता चला कि दोस्त ने ऐसी कोई मदद नहीं मांगी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खाते का फ्रीज कर दिया गया है।