फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber Crime Account obtained under guise of trading certificate suspicious transactions worth over 2 crore

Cyber Crime: ट्रेडिंग सर्टिफिकेट के नाम पर लिया खाता, दो करोड़ से अधिक का किया संदिग्ध लेनदेन

Sat, 13 Jun 2026 12:10 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 13 Jun 2026 12:10 AM IST
सार

मई 2025 में आरोपी ने पीड़ित को नोएडा बुलाया और अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग सर्टिफिकेट बनवाने का बहाना बनाकर उसका सिम कार्ड, करंट अकाउंट की चेकबुक, डेबिट कार्ड, ई-मेल आईडी और पासवर्ड अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Cyber Crime Account obtained under guise of trading certificate suspicious transactions worth over 2 crore
साइबर क्राइम - फोटो : Freepik

विस्तार

साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग और ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर एक युवक से धोखाधड़ी की। ट्रेडिंग सर्टिफिकेट के नाम पर खाता लिया और उसमें दो करोड़ नौ लाख का संदिग्ध लेनदेन किया। न्यायालय के आदेश पर साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


मंदाकिनी विहार, कंडोली निवासी लवी चौधरी ने न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी मुलाकात सुधीर कुमार मलिक ने दया कृष्ण चंद्र पनेरू से कराई थी। पनेरू ने बेबी केयर प्रोडक्ट, खिलौनों और स्टॉक ट्रेडिंग का व्यवसाय कराने का भरोसा दिया तथा रेजरपे पर खाता खुलवाने के नाम पर उससे करीब 18 हजार रुपये जमा करवाए। आरोप है कि उसने 20 हजार रुपये नकद भी लिए।
विज्ञापन


मई 2025 में आरोपी ने उसे नोएडा बुलाया और अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग सर्टिफिकेट बनवाने का बहाना बनाकर उसका सिम कार्ड, करंट अकाउंट की चेकबुक, डेबिट कार्ड, ई-मेल आईडी और पासवर्ड अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही मोबाइल कॉल को दूसरे नंबर पर डायवर्ट कराने को कहा। भरोसे में आकर लवी ने सभी दस्तावेज और जानकारी आरोपियों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालच के आगे हार गई इंसानियत: छोटे बच्चे के साथ ज्यादा भीख मिलती है; इसलिए कर लिया सात महीने के बच्चे को किडनैप

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके खाते और सिम का दुरुपयोग करते हुए करीब दो करोड़ नाै लाख 29 हजार रुपये की संदिग्ध ट्रांजेक्शन कर दीं। ट्रांजेक्शन के बाद डेबिट कार्ड और चेकबुक को अस्थायी रूप से ब्लॉक भी करवा दिया गया, जिससे उसे गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल सकी। उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर साइबर सेल से समन जारी हुआ।

जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में वह आरोपी के हल्द्वानी स्थित घर भी पहुंचा, जहां ताला लगा मिला। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed