{"_id":"59bd39814f1c1b8b688b4e2e","slug":"custom-department-stop-trade-in-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से नेपाल सामान ले जाने पर लगी रोक, GST है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत से नेपाल सामान ले जाने पर लगी रोक, GST है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
Updated Sat, 16 Sep 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
indo nepal border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट कस्बे से पड़ोसी देश नेपाल के लिए शनिवार को कोई भी सामान नहीं जा पाया। कस्टम विभाग द्वारा पहले ही व्यापारियों को बिना जीएसटी बिल लगे सामान को न ले जाने देने की बात कही थी। इसी कारण यहां की बाजार से नेपाल को किसी तरह के सामान की सप्लाई न होने से व्यापारियों और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सीमा पर स्थित भारत के झूलाघाट कस्बे से कस्टम विभाग द्वारा नेपाल को सभी तरह के सामान ले जाने पर रोक लगा दी है। कस्टम विभाग के अधीक्षक ओपी शर्मा का कहना है कि जीएसटी को लागू हुए ढाई महीना बीत गया है, व्यापारियों को पर्याप्त समय देने के बावजूद अब तक किसी भी व्यापारी ने जीएसटी लगे बिल से माल भेजना शुरू नहीं किया है। उनका कहना है कि व्यापारियों द्वारा जीएसटी बिल दिखाने के बाद ही नेपाल को सामान की सप्लाई हो पाएगी। नेपाल को सामान ले जाने पर रोक लगने से झूलाघाट मंडी में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
व्यापार संघ के उपाध्यक्ष रमेश कलखुड़िया ने कहा कि ऐसे प्रतिबंध लगाने से व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा। नेपाल में कुछ ही दिनों के बाद दशहरे का पर्व आने वाला है। नेपाल को सामान के न जाने से वहां पर भी खाद्यान्न की कमी हो जाएगी। साथ ही नेपाल को सामान ले जाकर पेट पालने वाले सैकड़ों मजदूरों पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
झूलाघाट के व्यापारियों ने कहा एक तरफ तो सरकार पंचेश्वर बांध की हवा बनाकर सीमांत के बाजारों का व्यापार चौपट कर रही है, दूसरी तरफ छोटा व्यापार कर आजीविका चलाने वालों को कस्टम विभाग जीएसटी के नाम पर परेशान कर रहा है। व्यापार संघ के अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि इस संबंध में क्षेत्रीय सांसद और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री अजय टम्टा से मिलकर डूब क्षेत्र के लोगों को नेपाल जाने वाले सामान में छूट देने के बारे में कहा जाएगा।