फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CSIR showcases technology at CPX

Dehradun News: सीपीएक्स में सीएसआईआर ने दिखाई प्रौद्योगिकी की झलक

Fri, 14 Nov 2025 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
CSIR showcases technology at CPX
देहरादून। गांधीनगर में 12–14 नवंबर को आयोजित सीपीएक्स–2025 में सीएसआईआर ने अपनी 25 से अधिक उन्नत प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया। सीएसआईआर-आईआईपी देहरादून, आईआईसीटी और सीएसएमसीआरआई की ओर से प्रदर्शित तकनीकों में संवहनीय विमानन ईंधन (एसएएफ), अपशिष्ट प्लास्टिक से रसायन, कार्बन-डाई-ऑक्साइड से मेथनॉल, समुद्री शैवाल आधारित जैव-उत्तेजक और झिल्ली आधारित जल-शुद्धिकरण प्रमुख रहे। टाटा केमिकल्स, आईओसीएल, बीपीसीएल, ओएनजीसी, जीएसएफसी सहित कई कंपनियों ने सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। बड़ी संख्या में उद्योग विशेषज्ञों, उद्यमियों और छात्रों ने सीएसआईआर पवेलियन में गहरी रुचि दिखाई। सीएसआईआर ने नेट-जीरो उत्सर्जन और तकनीकी आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए इस अंतरराष्ट्रीय मंच को रणनीतिक साझेदारी का अवसर बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed