फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crowd gathered to take selfie with Molly

Dehradun News: मौली के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़

Fri, 24 Jan 2025 08:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to take selfie with Molly
फोटो....
विज्ञापन

कालसी। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज कालसी पहुंचा। शुभंकर के विद्यालय में पहुंचते ही छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह दिखा। छात्र-छात्राओं की मौली के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। विद्यालय की पीटीआई सुषमा खत्री ने छात्रों को उत्तराखंड में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के बारे में जानकारी दी। युवा कल्याण विभाग के दिनेश चौहान ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। प्रभारी प्रधानाचार्य सुधीर सेमवाल ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग का विद्यालय में राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली को लाए जाने पर धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस मौके पर हेमंत वर्मा, बबीता, मंगला रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed