{"_id":"682799a9fcf1407632018e46","slug":"cross-case-filed-in-assault-case-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-692334-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मारपीट के मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मारपीट के मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज
Sat, 17 May 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 17 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के जीवनगढ़ में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने एक माह बाद क्राॅस मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में जीवनगढ़ निवासी मुमताज हसन ने बताया कि जीवनगढ़ में उनकी भूमि है। नसीम, हासिम, वसीम और शबनम भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। कब्जे के इरादे से चारों उनकी भूमि पर तारबाड़ कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो चारों ने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज किया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ बीएल शाह ने बताया कि मामला करीब एक माह पुराना है। पहले पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पहले पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन