{"_id":"1578e67113eb38a03ec9cf6304ca6731","slug":"crop-desroted-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ बर्फ ने किया किसानों का कारोबार चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ बर्फ ने किया किसानों का कारोबार चौपट
अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 16 Sep 2013 08:35 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी में रविवार की शाम जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में जमकर ओले बरसे। इससे खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
पहले ही आपदा की मार से जूझ रहे किसान अब फसल बर्बाद होने से परेशान हैं। शाम करीब साढ़े पांच बजे जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। असी गंगा घाटी क्षेत्र में करीब आधा घंटे हुई ओलावृष्टि इतनी भीषण थी कि खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई।
विज्ञापन
धान की फसल को नुकसान पहुंचा
तिलोथ, मांडो, बाड़ागड्डी क्षेत्र में ओलावृष्टि से धान की फसल को नुकसान पहुंचा। उधर बड़कोट के बनाल ठकराल क्षेत्र में भी ओलावृष्टि से फसलों को भारी क्षति होने की सूचना है। सेकू गांव के कमल सिंह, तिलोथ के दिनेश उनियाल, बाड़ागड्डी के हरीश सेमवाल आदि ने कहा कि पहले ही क्षेत्र के किसान आपदा की मार से बेहाल हैं।
विज्ञापन
अब ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने से उनके समक्ष अनाज का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से किसानों की क्षतिपूर्ति की मांग की है।