{"_id":"6409647f02e5cf3ac808164c","slug":"crop-ashes-due-to-fierce-fire-in-ranipokhari-sugarcane-field-dehradun-uttarakhand-news-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रानीपोखरी में गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, घंटों मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रानीपोखरी में गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, घंटों मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने पाया काबू
Thu, 09 Mar 2023 10:40 AM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, जौलीग्रांट
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, जौलीग्रांट
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:40 AM IST
सार
गन्ने के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत मे खड़ी फसल में आग लगने से लगभग डेढ़ सौ कुंतल गन्ने का नुकसान हुआ है। रानीपोखरी थानाध्यक्ष के अनुसार बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस खेत में फेंक दी, जिससे कि गन्ने के खेत में आग लग गई।
विज्ञापन
खेतों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीपोखरी ग्रांट ग्राम सभा के दुनली गांव में बीती रात गन्ने के एक खेत में भीषण आग लग गई। जिससे करीब दो बीघा गन्ने की खड़ी फसल राख हो गई। सूचना पाकर रानीपोखरी थाने की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। और गन्ने की खेत मे लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने कहा कि जगमोहन रमोला के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। जिसे थाने की फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया है। ऐसी संभावनाएं हैं कि किसी ने बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस खेत में फेंक दी, जिससे कि गन्ने के खेत में आग लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haldwani: छोटे भाई ने लगाई फांसी, खबर सुन बड़े भाई को आया हार्टअटैक, एक साथ दो मौत से परिवार में मातम
विज्ञापन
उधर जगमोहन रमोला ने कहा कि उनके गन्ने के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत में खड़ी फसल में आग लगने से उन्हें लगभग डेढ़ सौ कुंतल गन्ने का नुकसान हुआ है।