{"_id":"64095640c34d437a2106f534","slug":"brothers-died-troubled-by-domestic-conflict-younger-brother-hanged-himself-elder-brother-got-heart-attack-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: छोटे भाई ने लगाई फांसी, खबर सुन बड़े भाई को आया हार्टअटैक, एक साथ दो मौत से परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: छोटे भाई ने लगाई फांसी, खबर सुन बड़े भाई को आया हार्टअटैक, एक साथ दो मौत से परिवार में मातम
Thu, 09 Mar 2023 09:23 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 09 Mar 2023 09:23 AM IST
सार
दो भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया। छोटे भाई की मौत के सदमे को बड़ा भाई सहन नहीं कर पाया। मिली जानकारी की अनुसार घर के कलेश से परेशान छोटे भाई ने मौत को गले लगाया। जिसकी खबर बड़े भाई तक पहुंची तो उन्हें सदमा लग गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हल्द्वानी के राजेंद्र नगर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार रिक्शा चालक अनिल सक्सेना ने घरेलू कलेश के चलते फांसी लगा ली। घरवाले अनिल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...National Games: केंद्र सरकार से तैयारियों के लिए उत्तराखंड को थी ज्यादा की उम्मीद...मिले केवल 100 करोड़
विज्ञापन
दूसरी तरफ भाई की मौत की खबर सुन बड़े भाई अनूप की हार्टअटैक से मौत हो गई। अनूप फरीदपुर से हल्द्वानी लौट रहे था। परिवार में दो लोगों की मौत से मातम पसर गया है।
विज्ञापन