फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crocodile entered the cattle shed in Sultanpur roorkee Uttarakhand News in hindi

Roorkee: अचानक दौड़ने-भागने लगे पशुशाला में बंधे पशु, पशुपालक पहुंचा तो सामने मगरमच्छ देख उड़ गए होश

Fri, 02 Aug 2024 02:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Aug 2024 02:39 PM IST
सार

पशुशाला में बंधे पशुओं की दौड़ने की आवाज सुन पशुपालक बाहर आया तो सामने मगरमच्छ को देख होश उड़ गए।

विज्ञापन
Crocodile entered the cattle shed in Sultanpur roorkee Uttarakhand News in hindi
मगरमच्छ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुल्तानपुर भिक्कमपुर गांव में एक ग्रामीण की पशुशाला में मगरमच्छ आ घुसा। जिसे देख वहां बंधे पशु इधर-उधर दौड़ने लगे। पशुओं को बेचैन अवस्था में देख ग्रामीण पशुशाला में आया। सामने मगरमच्छ को देख ग्रामीण ने वन अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया और गंगा में छोड़ दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में हो रही बरसात के चलते नीलधारा गंगा, सोनाली नदी, पथरी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके साथ-साथ खेतों में भी जलभराव हो रहा है। जिसके चलते नदियों में रह रहे मगरमच्छ चारे की तलाश में खेतों के रास्ते गांव में आकर घुस रहे हैं। बृहस्पतिवार रात्रि एक मगरमच्छ भिक्कमपुर गांव निवासी धर्मवीर की पशुशाला में आ घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगरमच्छ को देख ग्रामीण के होश उड़ गए। शोर मचाने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। धर्मवीर ने मामले की जानकारी वन अधिकारियों को दी। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पशुशाला में घुसे मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: सीएम ने विदेश मंत्री को भेजा पत्र, म्यांमार फर्जी नौकरी रैकेट मामले में हस्तक्षेप का किया अनुरोध

वन क्षेत्राधिकार लक्सर यशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि0 मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ नीलधारा गंगा में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि बरसात के समय मगरमच्छ चारे की तलाश में आबादी क्षेत्र में घुस आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed