फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   criminals using phone in jail

दो कुख्यात कैदियों ने जेल के अंदर कर डाला ये गलत काम

Mon, 05 Mar 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 05 Mar 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
criminals using phone in jail
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री
जेल में बंद दो कैदियों ने एक गलत काम कर डाला। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


एक पखवाड़े में हरिद्वार जेल में कैदियों से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पहला फोन 27 फरवरी को और दूसरा फोन चार मार्च को  मिला था। सिडकुल थाने में डिप्टी जेलर प्रेम सिंह चौहान की ओर से दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।


रविवार को डिप्टी जेलर प्रेम सिंह चौहान की ओर से कैदी चांद मोहम्मद के खिलाफ मोबाइल फोन बरामद होने का मुकदमा दर्ज कराया था। औद्योगिक चौकी क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोप में कैद चांद मोहम्मद से बरामद मोबाइल फोन एक कुख्यात के गुर्गे का बताया जा रहा था। यह चर्चा थी कि चांद मोहम्मद कुख्यात के नाम से रंगदारी के लिए भी कॉल करता था।
विज्ञापन


चार मार्च से पहले 27 फरवरी को भी कैदी गुरविंदर पुत्र सुखविंदर निवासी गांव सिंगापुर थाना भोआ जिला बरेली यूपी से भी मोबाइल फोन मिला था। हत्या के प्रयास के आरोप में कैद गुरविंदर को हल्द्वानी जेल से शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी गुरविंदर के पास मोबाइल फोन बरामद होने को लेकर कई तरह की चर्चा है। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि एसआई दिलवर सिंह कंडारी को दोनों ही मुकदमों की जांच सौंपी गई है। पुलिस की जांच में जल्द ही तेजी आएगी। कैदियों के भी बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed