फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yudhveer murder mystery solved soon

पुलिस युद्घवीर मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के करीब

Sun, 11 Aug 2013 10:10 AM IST
देहरादून/मनमीत रावत
देहरादून/मनमीत रावत Updated Sun, 11 Aug 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
yudhveer murder mystery solved soon

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को हुए हाईप्रोफाइल हत्याकांड के खुलासे से पुलिस चंद कदमों के फासले पर खड़ी है। पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


संदेह जताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्घवीर सिंह रावत की हत्या एक महिला की इशारों पर की गई। हत्या लाखों रुपयों के लेन-देन के कारण ही हुई है।
विज्ञापन


पुलिस महिला समेत हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति से किसी अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीबीएस सीटों की दलाली पड़ गई भारी
पुलिस तफ्तीश में एमबीबीएस सीटों की दलाली में लाखों रुपयों के लेनदेन के कारण ही हत्या होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, महिला ही पूरे हत्याकांड की सूत्रधार है। पुलिस इस बात को लेकर भी पुख्ता हो गई है कि हत्या 14 लाख रुपये के लिए ही की गई। हालांकि इस हत्याकांड में महिला संग दो अन्य व्यक्ति भी शामिल बताए जा रहे हैं।

रॉड या डंडे से हुई हत्या
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जहां पर युद्घवीर की लाश मिली थी, वहीं पर उसे रॉड या किसी डंडे से मारा गया। उसे कार में बैठा कर आनंद मयी आश्रम के पास स्थित राजपुर रोड तक लागा गया था। वहीं पर उसकी हत्या शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच हुई।

हालांकि पुलिस की गिरफ्त से हत्याकांड में शामिल एक व्यक्ति अभी बाहर है। वह दून से अंडर ग्राउंड हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीम राज्य के बाहर कई स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।

70 फीसदी खुल गया केस
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पुलिस ने 70 फीसदी मामले का खुलासा कर दिया है। बस कुछ और पूछताछ होनी बाकी है। उसके बाद पुलिस गुनाहगारों को सबके सामने ले आएगी।

उधर, शनिवार सुबह को मृतक युद्घवीर के परिजन दून अस्पताल पहुंच गए। उनसे मिलने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी दून अस्पताल आए। वहां पर परिजनों ने मंत्री रावत से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।


सरकारी नौकरी की मांग

साथ ही परिवार से किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई। युद्घवीर की अंत्येष्टि हरिद्वार में की गई। वहां पर जखोली ब्लॉक के अधिकांश गांव से लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed