महिला के बेडरूम में घुसकर गंदा काम करने लगा युवक, मना करने पर किया ऐसा हाल कि अस्पताल में हुई भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला के साथ एक युवक ने घर में घुसकर दुराचार की कोशिश की। इस बात पर महिला ने विरोध किया तो उसने ऐसा हाल किया महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गया।
महिला के पति ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति पेशे से कारोबारी है।
बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति हरियाणा में धान बेचने के लिए गया था घर पर उसकी पत्नी और तीन बच्चे मौजूद थे। रोजमर्रा की तरह उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर थी। इसी बीच एक युवक बुधवार तड़के उसके घर में घुस आया तथा उसने घर में सो रही महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया।
महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आस पड़ोस के कई ग्रामीण मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
इसी बीच महिला का पति भी हरियाणा से वापस आ गया। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मांगा पुत्र मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल टीएस राणा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जो घटना के बाद से घर से फरार है।