फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth trapped in international drugs racket

देहरादून के युवक को मलेशिया में सुनाई फांसी की सजा

Thu, 22 May 2014 03:32 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 May 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
youth trapped in international drugs racket

देहरादून जिले के ग्राम बिरपा चकराता के संजय सिंह चौहान को ड्रग्स मामले में मलेशिया में फांसी की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


इसके विरोध में बुधवार को देहरादून में जौनसार-बाबर के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च गांधी पार्क से घंटाघर तक निकाला गया।

लोगों ने विदेश मंत्रालय, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर संजय को बचाने के लिए गुहार लगाई है।

इस मौके पर विपिन जोशी ने बताया कि जौनसारी युवक संजय सिंह चौहान एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट की साजिश का शिकार हुआ है।

जान बचाने के लिए सरकार करे हस्तक्षेप

youth trapped in international drugs racket

वह दिल्ली के डी-1 पालम हवाई अड्डे पर एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का काम करने वाली कंपनी प्रीमियम प्लाजा में काम करता था।

उस कंपनी की मैनेजर ने उसे एक बैग दिया था कि इसे मलेशिया हेड क्वार्टर में छोड़ दे। मलेशिया पुलिस ने जब जांच की तो बैग में ड्रग्स निकले।

इस पर संजय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। उसे फांसी की सजा सुनाई गई। लोगों का कहना था कि संजय निर्दोष है।

उसकी जान बचाने के लिए सरकार हस्तक्षेप करे। कैंडल मार्च में संजय के पिता टीकम सिंह, जयपाल सिंह, भरत सिंह, नरेंद्र शर्मा, कमलेश भट्ट, अभिषेक भंडारी, पंकज बड़वाल, किशन जोशी, नरेंद्र राणा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed