{"_id":"a6281ee313d49ea2a434e474e53316ea","slug":"youth-sexually-molested-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर महिला से की अश्लील हरकत, छीने कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर महिला से की अश्लील हरकत, छीने कुंडल
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की रास्ते में लिफ्ट लेकर गांव के युवक की बाइक पर बैठना एक महिला को भारी पड़ गया। युवक ने चलती बाइक पर अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद आरोपी महिला के कान से कुंडल खींचकर भाग निकला।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला कैंट क्षेत्र के एक सिलाई सेंटर पर जाती है। महिला के मुताबिक रास्ते में उसे गांव का एक बाइक सवार युवक मिला। महिला को देखकर युवक ने बाइक पर लिफ्ट देकर आगे तक छोड़ने को कहा। परिचित होने के नाते महिला उसकी बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने रास्ते में चलती बाइक पर उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला विरोध करते हुए बाइक से नीचे उतरने लगी तो आरोपी ने उसे खींचकर दोबारा बैठाने का प्रयास भी किया। इस पर दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। जिससे महिला के चोट भी आई।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी उसके कान से कुंडल खींचकर भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।