फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Murder for Old rage in roorkee 

रुड़की: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकूओं से किए ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 14 Sep 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर Updated Fri, 14 Sep 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Youth Murder for Old rage in roorkee 
murder

पुरानी रंजिश में एक युवक पर दूसरे युवक ने सरेशाम चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मलकपुरा निवासी मुस्तकीम देर शाम अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले का एक युवक उसके पास पहुंचा और गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Youth Murder for Old rage in roorkee 
murder

मुस्तकीम ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने मुस्तकीम के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे मुस्तकीम लहूलुहान हो गया। सरेशाम चाकू मारने की घटना से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं, घटना के बाद आरोपी भी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुस्तकीम को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मुस्तकीम की मौत हो गई।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुरानी रंजिश में आरोपी ने मुस्तकीम पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed