फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth caught making MMS in guest house at rishikesh.

खतरे में होटल-गेस्ट हाउसों में ठहरी महिलाओं की इज्जत

Wed, 30 Sep 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 30 Sep 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
youth caught making MMS in guest house at rishikesh.

अगर आप घूमने के मकसद से दूसरे शहर में जा रहे हैं और किसी होटल या गेस्ट हाउस में ठहरने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले खबर जरूर पढ़ लें...

विज्ञापन


ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में महिला का नहाते समय मोबाइल से वीडियो क्लिप बना रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर को हरियाणा से दो दंपति बच्चों के साथ गणेश चतुर्थी के आयोजन में शामिल होने लक्ष्मणझूला रोड पर स्थित बुगलामुखी आश्रम आए थे।
विज्ञापन


आश्रम के सामने वह बालाजी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे महिला बाथरूम में नहा रही थी, जबकि उसका पति किसी काम से आश्रम गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाते समय महिला की नजर बाथरूम के रोशनदान पर पड़ी होश उड़ गए। रोशनदान के पीछे से कोई उसकी मोबाइल से वीडियो क्लिप बना रहा था। महिला शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकली और बगल कमरे में ठहरी रिश्तेदार महिला को घटना की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है आरोपी

youth caught making MMS in guest house at rishikesh.

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर कमरा नंबर एक में ठहरे युवकों से पूछताछ की और गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। युवक की पहचान होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया।

पुलिस ने रोहित कुमार शर्मा निवासी ग्राम चौंगावा, करनाल, हरियाणा की तहरीर पर प्रशांत धीमान निवासी रामपुरी वाली गेट गली, मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

एक आईडी पर चार को ठहराया
पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस में भी अनियमितता सामने आयी है। आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ गेस्ट हाउस के कमरा नंबर एक में पिछले डेढ़ महीने से रह रहा था।

घाट चौकी इंचार्ज दीपक रावत ने बताया कि छानबीन करने पर गेस्ट हाउस की खामी सामने आयी है। एक आईडी पर चार लोगों को कमरा दिया गया था। नियमानुसार कमरे में ठहरे चारों युवकों की आईडी ली जानी चाहिए थे।

मामले में गेस्ट हाउस के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि चारों युवक लक्ष्मणझूला रोड स्थित एक मोटर कंपनी में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed