{"_id":"599db8ea4f1c1b54408b467a","slug":"youth-arrested-for-swindle-in-name-of-ipl-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL में खिलाने के नाम पर पुलिसवाले के रिश्तेदार के साथ कर डाला ऐसा काम, अब पीट रहा माथा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
IPL में खिलाने के नाम पर पुलिसवाले के रिश्तेदार के साथ कर डाला ऐसा काम, अब पीट रहा माथा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में मैच खिलाने का झांसा देकर एक युवक ने पुलिसवाले के रिश्तेदार के साथ ऐसा काम कर डाला कि अब माथा पीट रहा है। आगे जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
दरअसल, आईपीएल में मैच खिलाने के नाम पर एक युवक ने एक अन्य युवक से 1.58 लाख रुपये की ठगी कर डाली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित एक पुलिसकर्मी का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
एक पुलिसकर्मी का रिश्तेदार क्रिकेट खिलाड़ी है। वह आईपीएल में खेलना चाहता था। आईपीएल शुरू होने से पूर्व उसकी मुलाकात रुड़की के ही एक युवक से हुई। उसने बताया कि उसकी आईपीएल से जुड़े लोगों से अच्छी पहचान है।
विज्ञापन
वह उसे आईपीएल में किसी टीम से खिलवा सकता है। यह सुनकर पुलिसकर्मी का रिश्तेदार उसकी बातों में आ गया। इसके लिए उसने उसे 1.58 लाख रुपये मांगे। पुलिसकर्मी के रिश्तेदार ने रुपये उसे दे दिये।
लेकिन बाद में पता चला कि उससे ठगी हुई है। वह लगातार उससे अपने रुपये मांगता रहा। लेकिन युवक ने रुपये वापस नहीं किए। इस पर उसने अपने रिश्तेदार पुलिसकर्मी को यह बात बताई। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। आरोपी युवक रुपये लौटाने को कह रहा है।