दून में युवती की हत्या से सनसनी, गला रेतकर सड़क किनारे फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के प्रेमनगर टी स्टेट में एक युवती की गला रेतकर हत्या करने के बाद सड़क पर फेंक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो किसी स्कूटी सवार युवक ने युवती का कत्ल किया है।
हत्या करने वाले ने पहले गला दबाकर युवती को मारने की कोशिश की, लेकिन बाद में धारदार हथियार से गला रेत दिया। मृतका की शिनाख्त गुरप्रीत कौर पत्नी गुरजीत सिंह निवासी रेस्ट कैंप देहरादून के रूप में हुई है। गुरजीत चंड़ीगढ़ में व्यापार करता है।
देर रात तक पुलिस मामले का खुलासा करने का दावा करती रही। इसके लिए उसने देर रात तक शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
शुक्रवार शाम कुछ लोग चाय बागान में टहल रहे थे। इस दौरान उन्हें कुछ दूरी पर किसी के चीखने की आवाज सुनाई दी। तभी एक स्कूटी सवार को निकलते देखा तो लोग उधर दौड़े लेकिन स्कूटी सवार भाग गया। लोग वहां पहुंचे तो एक युवती सड़क किनारे खून में लथपथ दिखाई दी।
देर रात तक पुलिस करती रही शिनाख्त
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही
एसएसपी सदानंद दाते, एसपी सिटी अजय सिंह सहित थाने की पुलिस घटनास्थल
पहुंची।
पुलिस के अलावा फोरेंसिक की टीम ने भी घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाये हैं। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक युवक को तेज रफ्तार से स्कूटी से भागते देखा है।
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि युवती की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।