{"_id":"ee4c8f4e3993b6cbf4dae3919de0b037","slug":"young-men-kill-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेपाली युवक की जान लेकर ही माने हत्यारे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली युवक की जान लेकर ही माने हत्यारे
अमर उजाला, गैरसैंण
Updated Tue, 05 Nov 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली मूल के एक युवक की पिटाई के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जमकर की पिटाई
मृतक की मां ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दीपावली के दिन शाम करीब चार बजे हल्द्वानी से मुर्गी लेकर आए ट्रक संख्या यूके04/2350 के चालक दीपक कुमार और परिचालक ने दल बहादुर (42) पुत्र धन बहादुर की बुरी तरह से पिटाई कर दी।
चार नवंबर को परिजन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीएचसी कर्णप्रयाग रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी जानकारी
सोमवार रात करीब 1.30 घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक की माता बसंती देवी ने मीट विक्रेता अनिल, वाहन स्वामी नईम और चालक दीपक कुमार के विरुद्ध पुलिस चौकी में नामजद तहरीर देते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चौकी प्रभारी आरके सैनी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही मुकदमा दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी कर दी जाएगी
विज्ञापन