फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young man fire again child

दिनदहाड़े गोली मारी, बच्ची बनी 'गवाह'

Thu, 31 Oct 2013 08:18 PM IST
अमर उजाला,रुड़की
अमर उजाला,रुड़की Updated Thu, 31 Oct 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
young man fire again child
बाइक सवार बदमाशों ने बच्ची के सामने युवक को गोली मार दी। इससे क्षेत्र में दहशत हैं। उत्तराखंड के रुड़की शहर के ग्रीन पार्क कालोनी उस वक्त दहशत फैल गई जब बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर कारोबारी युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने के कारण घायल युवक को जौलीग्रांट के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


तमंचे से मारी गोली
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन पार्क कालोनी निवासी जमशेद (25) घर में ही किराना की दुकान करता है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच बाइक पर आए दो युवक उसकी दुकान में घुस आए। इससे पहले कि जमशेद कुछ समझ पाता एक आरोपी ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


पेट में गोली लगने से कारोबारी नीचे गिर पड़ा। गोली मारने के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पहुंची, जांच शुरू
जमशेद को लहूलुहान देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जौलीग्रांट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी देहात अजय सिंह, सीओ उत्तम सिंह नेगी, सीओ मंगलौर जीबी पांडे ने मौके पर आकर जानकारी ली।

पुलिस के मानव वध प्रकोष्ठ की टीम ने भी यहां आकर जांच-पड़ताल की। एसपी देहात ने बताया कि अभी तक वारदात के पीछे रहे कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस वजह तलाश रही है।

पुलिया के पास खड़े थे बदमाशों के दो साथी
कारोबारी पर गोली चलाने वाले बदमाशों के दो और साथी भी थे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि एक आठ साल की बच्ची दुकान के पास ही बैठी थी। उसने दोनों बाइक सवार बदमाशों को अंदर जाते और गोली मारते देखा था। यह बात भी सामने आई है कि बदमाशों के दो और साथी दुकान के पास ही एक पुलिया के पास खड़े थे। बताया जा रहा है कि वहीं से दोनों आरोपियों ने बाइक सवार बदमाशों से जल्दी गोली मारकर भागने के लिए कहा था। पुलिस का कहना है कि  सामने आ रही सभी बातों की जांच की जा रही है।

देवबंद में भी तलाशे जा रहे कारण
कारोबारी को गोली मारने के कारण देवबंद में भी तलाशे जा रहे हैं। पूर्व में देवबंद में हुई हत्या के एक मामले से जोड़कर पुलिस इस वारदात के सूत्र तलाश रही है। पुलिस को पता चला है कि जमशेद प्रापर्टी का भी काम करता था। पुलिस प्रापर्टी के बिंदु को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।


सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब ग्रीन पार्क कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। एसपी देहात ने बताया कि ग्रीन पार्क कालोनी में चार कैमरे लगे हैं, जिनमें से दो कैमरे एटीएम और बाकी के कैमरे नर्सिंग होम के बाहर लगे हैं। पुलिस अब इन सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही नदी की तरफ भागने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed