महिला ने घर को ही बना दिया 'अय्याशी का अड्डा', छापेमारी की तो आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने चंद रुपयों के लिए अपने घर को ही अय्याशी का अड्डा बना दिया। घर में जो काम चल रहा था पुलिस ने छापेमारी की तो पुलिस भी हैरान रह गई।
देहरादून के क्लेमेंटटाउन पुलिस क्षेत्र में एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर नेपाली मूल की तीन लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने घर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
पुलिस के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने बुधवार को क्षेत्र के एक स्कूल के पीछे ओगल भट्टे के पास दबिश दी थी। इस दौरान टीम को वहां दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले।
आरोपी महिला निकली घर की मालिक
कार्रवाई के दौरान एक महिला भागने का प्रयास करने लगी। जिसे मौके पर ही महिला पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला घर की मालिक है और उसने नेपाल मूल की तीन लड़कियों को पैसे का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में लाई थी।
एसओ क्लमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि आरोपी संचालिका का नाम मालती है, जबकि दो व्यक्तियों के नाम हरभजन सिंह व सुनिल सिंह हैं। सभी तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुक्त कराई गई लड़कियों को शेल्टर होम भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।