फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women robbed in car

महिला को कार में लिफ्ट दी, फिर ये कर डाला

Sun, 05 Jan 2014 11:32 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 05 Jan 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
women robbed in car

एक महिला को कुछ कार सवार युवकों से लिफ्ट लेकर जाने के चक्कर में बहुत कुछ गंवाना पड़ गया। लिफ्ट देकर कारसवार युवकों ने एक महिला से हजारों की नकदी और गहने ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जोशियाड़ा, उत्तरकाशी निवासी बबीता पंत 25 दिसंबर को रिस्पना पुल पर उत्तरकाशी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इस बीच एक सेंट्रो कार वहां रुकी तो पास खड़े दो युवक उसमें बैठ गए।
विज्ञापन


इस तरह फंसाया जाल में
महिला ने चालक से पूछा तो चालक और दोनों युवकों ने उत्तरकाशी जाने की बात कही। इस पर बबीता भी कार में बैठ गई। लच्छीवाला पुल के पास चालक ने आगे चेकिंग होने की बात कहकर कार रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने सवारियों से कहा कि किसी के पास बड़ी रकम या गहने हों तो उसे लिफाफे में रखकर उसे दे दें। साथ बैठे दोनों युवकों ने अपने जेब से रुपये निकालकर चालक को दे दिए।

झांसे में आई बबीता ने भी 25 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र और कान की बालियां एक लिफाफे में बंदकर कार में रख दिए। कुछ आगे जाने के बाद उसने महिला को उतारकर कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। कहा कि वह डाक जमा कराने जा रहा है।


लिफाफे में कागजों की गड्डी
इसके बाद उसने महिला को बंद लिफाफा दे दिया। दोनों युवक कार में बैठे रहे। काफी देर बाद भी कार नहीं लौटी तो बबीता ने लिफाफा खोला। उसमें गहनों और रुपये की बजाय कागजों की गड्डी रखी थी।

बबीता ने तुरंत डोईवाला थाने में सूचना दी। डोईवाला थाने की सूचना पर नेहरू कालोनी थाने में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed