फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women lieutenant colonel teased in mussoorie.

शर्मनाक: महिला लेफ्टिनेंट कर्नल बनी मनचलों का शिकार, बदसलूकी

Sat, 20 Aug 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 20 Aug 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
women lieutenant colonel teased in mussoorie.
छेड़खानी

देहरादून निवासी महिला लेफ्टिनेंट कर्नल मसूरी में आधा दर्जन मनचलों का शिकार बन गई। मनचलों ने महिला लेफ्टिनेंट के साथ छेड़खानी और गाली गलौच की। पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल की तहरीर पर धारा 354 में मुकदमा दर्ज कर सभी छह आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात की है। दून निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल पति के साथ मसूरी में अपने भाई के यहां आई थी। देहरादून लौटते वक्त किक्रेंग के पास बाइक और स्कूटर सवार छह युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवर टेक किया।
विज्ञापन


इसके बाद उनके साथ गाली गलौच और अश्लील बातें करने लगे। इस पर गुस्साई महिला लेफ्टिनेंट कर्नल और उनके पति ने मोबाइल से बाइक सवार युवकों की फोटो खींच ली और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

women lieutenant colonel teased in mussoorie.
arrest - फोटो : demo pic

शनिवार शाम महिला लेफ्टिनेंट कर्नल अपने पति के साथ मसूरी थाने पहुंची और युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

दबोचे गए युवकों में अमित पुत्र विजय निवासी भिलाडू मसूरी, अनीस पुत्र रणवीर सिंह निवासी एलबीएस अकादमी मसूरी, संजय नौटियाल पुत्र मोहनलाल नौटियाल निवासी दुग्गल विला लाइब्रेरी मसूरी, मनीष पुत्र बैशाख सिंह निवासी भिलाडू मसूरी, अंकित पुत्र दयाल सिंह निवासी दुग्गल विला मसूरी और बबलू पुत्र दयाल सिंह निवासी भिलाडू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed