फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women forced to become callgirl

नौकरी के लिए बुलाकर लूटी इज्जत, कराने लगा वेश्यावृत्ति

Sat, 28 Dec 2013 12:43 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 28 Dec 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
women forced to become callgirl

बिहार की एक महिला को बंधक बनाकर पहले उससे बलात्कार किया गया और फिर उससे वेश्यावृत्ति कराई गई। पुलिस ने पीड़िता के एक मित्र की शिकायत पर छापामार कर महिला को मुक्त कराया।

विज्ञापन


सरगना फरार
पुलिस ने उसी मकान से दो अन्य युवतियों को भी कब्जे में लिया है। ये दोनों युवतियां वेश्यावृत्ति करती थीं और महिला को जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल रही थीं।
विज्ञापन


पढ़ें,नए साल पर बस फोन घुमाइए, शराब हाजिर!
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी पत्नी के साथ फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

साथी ने दी सूचना
शुक्रवार सुबह पीयूष गोस्वामी पुत्र ओमप्रकाश निवासी छज्जूपुर बाबरपुर थाना शाहदरा दिल्ली ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसकी महिला मित्र निवासी पटना को हरिद्वार के हरिलोक कालोनी में राबर्ट पुत्र स्टेला ने बंधक बनाकर रखा है।

पढ़ें,रोहित की मदद को आगे आई कक्षा आठ की छात्राएं

नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही भारी फोर्स के साथ छापा मारकर पीड़िता को मुक्त कराया। पुलिस को उसी मकान में दो अन्य युवतियां भी मिलीं। जो पूछताछ में कोई जवाब नहीं दे सकी। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई।

साथी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पटना निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि पिछले एक महीने से उसे बंधक बनाकर रखा गया था। पहले राबर्ट ने उससे बलात्कार किया। अब वह उससे दो अन्य युवतियों के साथ वेश्यावृत्ति करा रहा है। ये दोनों युवतियां नोएडा और दिल्ली की रहने वाली हैं।

पढ़ें,अब यहां से खरीदें सर्टिफाइड 'यूज्ड कारें'

पुलिस ने पीयूष की तहरीर पर राबर्ट पुत्र स्टैला व उसकी पत्नी निवासी हरिलोक कालोनी हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज रॉबर्ट की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दोनों अन्य युवतियों का चालान कर दिया है।

मजबूरी खींच लाई हरिद्वार
पीड़िता ने बताया कि उसकी चार साल पहले पहले पटना में शादी हुई थी। उसके तीन साल की बेटी है। वह पटना में रह रही थी, लेकिन पति ने उसे छोड़ दिया।

बच्ची और अपना पेट पालने के लिए उसने एक समाचार पत्र में प्रकाशित मसाज सेंटर के नंबर पर संपर्क किया तो पहले देहरादून का नंबर मिला। लेकिन उसने एक और नंबर दिया जो हरिद्वार का था।

पढ़ें,बंदरों से बचना है तो 'इन्हें' कराइए भरपेट भोजन


उस नंबर पर जिस व्यक्ति से बातचीत हुई, उसने हरिद्वार आने को कहा। करीब 10 दिन पहले वह हरिद्वार पहुंची तो उसे राबर्ट नामक युवक मिला और आते ही उसने पांच हजार रुपये दे दिए, लेकिन रुपयों के बदले में उसने कई दिनों तक बलात्कार किया।

मना करने पर होती थी पिटाई
इसके बाद वह अन्य दो युवतियों की मदद से देहरादून आदि कई स्थानों पर स्वयं गाड़ी से होटल में ले जाकर उससे वेश्यावृत्ति कराने लगा। बताया कि यदि वह मना करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।

पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार राबर्ट से पीछा छुड़ाने और शेष रुपये की मांगे, लेकिन उसने नहीं दिए। इसके बाद उसने किसी तरह अपने दोस्त पीयूष को सूचना दी।

हाई प्रोफाइल हैं दोनों युवतियां
हरिलोक कालोनी से पकड़ी दो अन्य युवतियां हाई प्रोफाइल हैं। दोनों काफी समय से वेश्यावृत्ति के पेशे में हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने देहरादून, सहारनपुर, बिजनौर सहित अन्य कई स्थानों पर वेश्यावृत्ति के लिए जाने की बात स्वीकारी है। उन दोनों युवतियों के पास महंगे मोबाइल भी मिले हैं।

काल डिटेल्स की होगी जांच
नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बंधक बनाकर महिला से वेश्यावृत्ति कराने में शामिल रही युवती के मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह अन्य कितने मामलों से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed