{"_id":"005b065fc566d9f6c6ba82c88e288049","slug":"woman-robbed-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेने के चक्कर में लुटा आई सबकुछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट लेने के चक्कर में लुटा आई सबकुछ
अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 02 Sep 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में रोडवेज बस से उतरी महिला को लिफ्ट देकर घर तक छोड़ने का झांसा देकर बदमाशों ने जेवरात और नकदी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के बजाए मामले सम्मोहन का बताकर उलझी रही। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
घर छोड़ने का झांसा देकर दी लिफ्ट
घटनाक्रम के मुताबिक सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र लक्ष्मीनगर गोल भट्टा निवासी मंगला देवी मंगलवार को हरिद्वार से आई थी। रोडवेज बस अड्डे के पास वह घर जाने के लिए रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक मारुति कार का आकर वहां पर रुकी। कार में तीन युवक और एक महिला बैठी थी।
विज्ञापन
युवकों ने महिला को झांसा देकर उसे लिफ्ट के बहाने घर मोहनपुरा तक छोड़ने की बात कही। उनकी बातों में आकर महिला कार में सवार हो गई। रास्ते में आरोपियों ने महिला से सोने की चेन, कड़े और अन्य जेवरात समेत 5 हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद उसे एमएच चौक पर कार से उतारकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
वारदात के बाद उतारे जाने पर महिला को रोता देखकर किसी ने इसकी सूचना एमएच चौक के पास ड्यूटी कर रही महिला होमगार्ड को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की।
घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं इस बाबत एसपी देहात प्रमेंद्र डोवाल का कहना है कि आरोपियों ने उसे सम्मोहन कर जेवरात और नकदी ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गढ़वाली बोलकर दिया झांसा
कार सवार आरोपी महिला को शिकार बनाने के लिए उसके पीछे लगे थे। महिला रोडवेज बस अड्डे पर उतरी तो कार सवार एक आरोपी महिला से गढ़वाली में बात करने लगा। मूल रुप से महिला भी गढ़वाल की है।
गढ़वाली भाषा में बात करके युवक ने उसे झांसा देकर कार में बैठाया था। गढ़वाली भाषा के चक्कर में ही महिला उनके झांसे में आ गई और लूट का शिकार हुई।