{"_id":"571a84bd4f1c1bfa248b46e9","slug":"woman-police-suicide-family-member-met-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले घूम रहे महिला सिपाही की मौत के जिम्मेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले घूम रहे महिला सिपाही की मौत के जिम्मेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कांस्टेबल की मौत मामले में परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर आरोपी सिपाही और उसके परिजनों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी सिपाही और उसके परिजनों की धरपकड़ के लिए गंभीर नहीं है। हालांकि एसएसपी ने आश्वासन दिया कि कार्रवाई चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीसीआईडी में तैनात महिला कांस्टेबल ने प्रेमी सिपाही के शादी से इनकार करने और दूसरी जगह शादी नहीं तोड़ने से निराश होकर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों ने इस मामले में एटीएस के सिपाही संयुक्त कुमार, उसके पिता, मां और चाचा के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश देने का दावा कर रही है, लेकिन अभी तक कोई हाथ नहीं आया है। शुक्रवार को परिजनों ने एसएसपी सदानंद दाते से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष जताया है।
विज्ञापन