फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman officer arrest in bribery.

घूस लेते पकड़ी गई महिला अधिकारी, पहुंची जेल

Fri, 26 Sep 2014 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Sep 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
woman officer arrest in bribery.

राजधानी देहरादून के सहसपुर ब्लॉक में बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू कनौजिया को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा।

विज्ञापन


महिला अधिकारी को एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री से पांच हजार रूपए घूस लेते पकड़ा गया। उसके पास से पाउडर लगे नोट भी बरामद कर लिए गए।

उसने करीब 30 हजार के रुके मानदेय के भुगतान को देने के लिए कार्यकत्री से 15 हजार की घूस मांगी थी जिसकी यह पहली किश्त थी। बाकी के 10 हजार भुगतान मिलने के बाद देना था।

पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) वीकेएस कार्की ने बताया कि केहरी गांव द्वितीय की आंगनबाड़ी कार्यकत्री कविता को क्षेत्रीय मुख्य सेविका ने 11 और 19 फरवरी को निरीक्षण के बाद 13 मार्च को नोटिस दिया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह केन्द्र का नियमित संचालन नहीं कर रही है। इसके बाद उसका मानदेय रोक दिया गया।

विज्ञापन

30 हजार बकाया भुगतान, 15 हजार घूस

woman officer arrest in bribery.

यह निरीक्षण बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू कनौजिया के मौखिक निर्देश पर किया गया था। बाद में उसके जवाब से संतुष्ट होकर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उसे बहाल कर दिया।

ऐसे में फरवरी से लेकर अगस्त 2014 तक का उसका रुका मानदेय 38 हजार रुपए बनता था पर बहाली के बाद उसके खाते में सिर्फ 8419 रुपये ही भेजे गए।

आरोप है कि जब कविता ने मंजू कनौजिया से बकाया भुगतान के लिए कहा तो उन्होंने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पांच हजार रुपये पहले और 10 हजार रुपये भुगतान होने के बाद देना तय हुआ।

बृहस्पतिवार को पांच हजार रुपये देने के लिए मंजू ने कविता को अपने ऑफिस में बुलाया था। कविता ने मामले की शिकायत विजिलेंस से कर दी।

विजिलेंस के जाल में फंस गई मंजू

woman officer arrest in bribery.

जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पाउडर लगाकर दिए गए पांच हजार रुपये लेते हुए मंजू कनौजिया को टीम ने बारह बजे ऑफिस में ही पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हालांकि आरोपी अधिकारी का कहना है कि साजिश के तहत उसे फंसाया गया है। आरोपी का पति सीबीसीआईडी में हेड कांस्टेबल बताया गया है।

नौ माह में पकड़े गए 5 घूसखोर
विजिलेंस टीम ने बीतेनौ माह के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू कनौजिया समेत रिश्वत लेते पांच सरकारी अधिकारियों को पकड़ा है। एसपी सतर्कता वीकेएस कार्की ने भ्रष्ट आचरण वाले सरकारी कर्मचारियों की शिकायत निसंकोच करने को लोगों से कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed