फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman murder in dehradun

मालिक का घर गीता के लिए बन गया काल

Thu, 17 Apr 2014 10:50 AM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
woman murder in dehradun

देहरादून में ओएनजीसी के अधिकारी की नौकरानी की हत्या की गुत्थी अभी सुलझ नहीं सकी है।

विज्ञापन


कई घंटे की माथापच्ची बेनतीजा

यह तय है कि कातिल जो भी है, मृतका और उसकी दिनचर्या से वाकिफ था। बुधवार को घटनास्थल पर पुलिस और मानव वध सेल की कई घंटे की माथापच्ची बेनतीजा रही है।

पड़ोस की नौकरानी और सब्जी विक्रेता से भी पूछताछ की गई है। मौके पर दो युवकों को देखे जाने की बात भी अफवाह साबित हुई है।

दुबई में कार्यरत ओएनजीसी के अधिकारी संजय शर्मा के किशन नगर एक्सटेंशन स्थित आवास पर घरेलू काम करने वाली 42 वर्षीय महिला गीता निवासी अंबावाली की मंगलवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

woman murder in dehradun

संजय शर्मा की बेटी स्कूल से वापस लौटी तो वारदात का पता चला। मंगलवार को ही मृतका के पति शिव प्रसाद की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

बुधवार को मानव वध सेल और कैंट पुलिस ने दो घंटे तक घटनास्थल की पड़ताल की। गीता को एक बजे के करीब जीवित देखने वाली पड़ोसी की नौकरानी और सब्जी विक्रेता से पूछताछ की गई।

देर रात यह बात चली थी कि मौके पर दो युवक देखे गए थे, लेकिन वह अफवाह ही साबित हुई। यह बात सामने आई है कि मृतका हमेशा दरवाजा बंद रखती थी।

संजय की पत्नी शिक्षिका पारुल शर्मा और बेटी के आने पर ही दरवाजा खुलता था। मंगलवार को दरवाजा खुला पड़ा था। ऐसे में संभावना है कि हत्यारा गीता का परिचित था। इसलिए वह दरवाजा खुलवाने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला सीसीटीवी कैमरा

woman murder in dehradun

एसपी सिटी नवनीत सिंह का कहना है कि जांच चल रही है, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। उधर पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ग्रामीणों उठाई खुलासे की मांग
प्रेमनगर के अंबावाली के ग्रामीणों ने एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर से मिलकर हत्या का खुलासा करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं था।

किशननगर एक्सटेंशन में हुई महिला की हत्या के मामले में सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद थी।

पूरे मोहल्ले में जांच पड़ताल के बाद भी कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। पुलिस को हैरत तब हुई, जब कई पड़ोसियों ने पुलिस से यहां आने का कारण पूछा।

विज्ञापन

सर्विलांस से मदद की उम्मीद

woman murder in dehradun

महिला की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस मेनवल के साथ सर्विलांस की भी मदद ले रही है।

पुलिस कई मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि कोई सूत्र मिल सके। देर रात तक पुलिस के हाथ खाली थे।

दम घुटने से हुई मौत
नौकरानी गीता की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। गले पर निशान होने के कारण पहले से यही आशंका थी कि कत्ल गला दबाकर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed