{"_id":"587643b04f1c1b7c58ba86dc","slug":"woman-molested-in-the-name-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर आबरू से खेलता रहा फिर हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर आबरू से खेलता रहा फिर हुआ फरार
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 11 Jan 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण
- फोटो : Demo Pic
रुड़की क्षेत्र में एक युवक शादी का झांसा देकर साल भर तक युवती की आबरू से खिलवाड़ करता रहा। जब युवती शादी के लिए अड़ी तो युवक फरार हो गया। युवती ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली पहुंचकर एक युवती ने पुलिस को बताया कि प्रीत विहार कालोनी निवासी एक युवक से उसकी पहचान करीब एक साल पहले हुई थी। युवक ने उसे कहा था कि वह उसे पसंद करता है और उसी से ही शादी करेगा।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवक उसकी आबरू से खेलता रहा। युवती जब भी शादी करने की बात करती तो वह उससे टाल देता। लेकिन इस बार जब युवती शादी के लिए अड़ गई तो युवक को फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। साथ ही कहा है कि युवक से उसकी शादी कराई जाए, या फिर उसके विरुद्ध बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।